जांजगीर-चांपा. कलेक्टर जेपी पाठक के मार्गनिर्देशन में जिले के जांजगीर अनुविभाग के अंतर्गत लाॅकडाउन से प्रभावितों के लिए वर्तमान में चार राहत शिविरों का संचालन किया जा रहा है। इनमें जांजगीर जिला मुख्यालय में एक, अकलतरा में 2, बलौदा में 3 राहत शिविर शामिल है। इन राहत शिविरों में 45 फंसे हुए, प्रभावितों और अन्य जरूरतमंद व्यक्तियों को आश्रय मिला है। जांजगीर के एक राहत शिविर में 21, अकलतरा के दो शिविर में 22, बलौदा के एक शिविर में दो व्यक्तियों को आश्रय मिला है। प्रशासन द्वारा इन राहत शिविरों में रह रहे सभी लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। इसी प्रकार जांजगीर अनुुविभाग के अंतर्गत 657 लोगों को नियोक्ताओं और उद्योगो द्वारा आश्रय और भोजन की सुविधा मुहैया कराई जा रही हैं। इनमें जांजगीर तहसील के अंतर्गत 205 और अकलतरा में 245, लाॅकडाउन से प्रभावित शामिल है।
[su_heading]इस खबर को भी देखिए…[/su_heading]
[su_youtube url=”https://youtu.be/_glk8LNXRzM” title=”इस खबर को भी देखिए…”]