छत्तीसगढ़: दो प्रेमिकाओं से एक मंडप में रचाई शादी, दुल्हनों के गोद में बैठे दिखे बच्चे, जानिए क्या है पूरा माजरा..

कोंडागांवः Groom Marry two lovers in same Mandap छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले (Kondagaon) में एक अनूठी शादी हुई, जिसमें एक दूल्हे ने एक ही मंडप में अपने दो प्रेमिका के साथ सात फेरे लिए। इतना ही नहीं दूल्हा दो बच्चों का पिता है। यह पूरा मामला छत्तीसगढ़ के केशकाल विधानसभा अंतर्गत ईरागांव क्षेत्र के ग्राम उमला का है। जहां दूल्हा शादी से पहले ही दो बच्चों का बाप बन गया है और दो दुल्हन का पति भी ।

 



 

दरअसल, ग्राम उमला निवासी रजनसिंह पिता सुखराम सलाम जो पहले ग्राम आडेंगा निवासी दुर्गेश्वरी मरकाम से विवाह का प्रस्ताव रखा था। जिसके बाद समाज के बीच सगाई हो गया तब से लड़की लड़का के घर रहने लगी कुछ माह बाद एक बच्चा का जन्म भी हो गया। दोनों की समाज के बीच सगाई भी करा दी गई और दुर्गेश्वरी रहने के लिए रजनसिंह के घर आ गई। कुछ माह बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया। इस बीच रजनसिंह को आंवरी की सन्नो बाई गोटा से भी प्रेम हो गया।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Pratibha Samman : किसान स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' 15 अगस्त को, एडिशनल एसपी और एसडीएम समेत अन्य अफसर होंगे अतिथि...

 

रजनसिंह और सन्नों का प्रेम प्रसंग इतना आगे बढ़ा कि वह भी गर्भवती हो गई। उसने भी एक बेटी को जन्म दिया। इसका पता जब लोगों को चला तो बातें शुरू हो गईं। इस पर रजनसिंह ने परिवार से बात की। समाज की बैठक हुई और दोनों युवतियों ने रजनसिंह के साथ शादी की हामी भर दी। दोनों को ऐतराज नहीं था। फिर समाज की रजामंदी से रजनसिंह ने दोनों युवतियों से शादी का फैसला ले लिया।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Independence Day : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में ध्वजारोहण करेंगे BSF जवान रंजीत भारद्वाज
error: Content is protected !!