पूरे शहर में बंद रहेगी इंटरनेट सेवा, भारी बवाल के बाद यहां लिया गया फैसला.. जानिए कहां? 

रांचीः पैगंबर पर विवादित टिप्पणी को लेकर रांची में शुक्रवार को नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन हुआ। आगजनी और पथराव के चलते पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। इसके बाद अब राजधानी रांची में इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई। गृह विभाग के प्रधान सचिव अरुण एक्का ने कहा कि रांची में शनिवार  6 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

 



 

इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि इस प्रकार की घटना चिंता का विषय है। हम सभी सुनियोजित तरीके से कुछ ऐसी शक्तियों का शिकार हो रहे हैं, जिसका परिणाम हम सभी को भुगतना पड़ेगा। मौजूदा हालात परीक्षा की घड़ी है। उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने की अपील भी की है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

 

सीएम हेमंत ने कहा कि उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा। कानून उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगा। इससे पहले जिला प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए रांची में कर्फ्यू लगा दिया। रांची जिला प्रशासन द्वारा सुजाता चौक से अल्बर्ट एक्का चौक तक मेन रोड तक और उसके दोनों ओर 500 मीटर की दूरी तक निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। इस क्षेत्र में 5 या 5 से अधिक व्यक्ति का जमा होना वर्जित रहेगा।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

 

बता दें कि नुपुर शर्मा के बयान को लेकर शुक्रवार को रांची में बवाल हो गया। जुमे की नमाज के बाद मेन रोड में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने नारेबाजी के बाद अचानक पथराव शुरू किया। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने कई राउंड हवाई फायरिंग की है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

Related posts:

error: Content is protected !!