क्या शाहरुख खान की 33 साल पहले आई फिल्म, ‘उम्मीद’ से प्रेरित है ‘पंचायत’ की कहानी?

पंचायत सीज़न 2 (Panchayat Season 2) को लोगों का भर-भर के प्यार मिल रहा है. अभी कहानी है ही इतनी प्यारी की पत्थर दिल और सख्त से सख्त लौंडे भी पिघल जाए. मार-धाड़, खून-खराबा के बीच फुलेरा गांव की ये प्यारी सी कहानी देखकर सभी को अपने-अपने गांव की याद आ गई. सचिव जी, प्रधान जी, मैडम, उप प्रधान से लेकर बनराकस ऐंड वाइफ तक सभी किरदार एकदम जंच रहे हैं.

 



वेब सीरीज़ के दोनों ही सीज़न में जीतेंद्र कुमार ने अभिषेक यानि की सचिव जी का रोल निभाया है. अभिषेक उत्तर प्रेदश के फुलेरा गांव में पंचायत सचिव की नौकरी कर रहे हैं और एमबीए की तैयारी.

पंचायत देख ही रहे हैं और अपने माता-पिता को दिखा ही रहे थे कि कुछ लोगों ने इस वेब सीरीज़ की कहानी का सोर्स ढूंढ लिया. कुछ फैन्स ने शाह रुख खान की 1989 में आई फिल्म ‘उम्मीद’ और पंचायत के बीच की समानताएं खोज निकाली.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

शाहरुख खान ने बैंकर बाबू का रोल निभाया

टेलिविज़न फिल्म उम्मीद में शाहरुख खान ने एक बैंकर का रोल निभाया था जिसे दूर-दराज़ के गांव में पोस्टिंग दी जाती है. कुछ फैन्स ने बताया कि स्वदेस के मोहन भार्गव से पहले उम्मीद में बैंक बाबू का किरदार निभाया था. खास बात ये है कि दोनों ही किरदार मिलते-जुलते हैं.

क्या शाहरुख खान की फिल्म उम्मीद से ली गई है पंचायत की कहानी?

ट्विटर पर लोगों ने उम्मीद और पंचायत के बीच की समानताओं पर टिप्पणी करना शुरू कर दिया. ट्वीट थ्रेड में एक यूज़र ने लिखा, ‘पंचायत एक्टर जीतेंद्र कुमार एक छोटे से गांव का सेक्रेटरी है और SRK को एक ऐसे गांव में भेजा जाता है जहां कोई बैंकर जाना नहीं चाहता. SRK गांव की बदहाली देखते हैं और कुछ सुधार लाने की कोशिश करते हैं. ये फिल्म सिर्फ़ 53 मिनट की है इसलिए आपको एक बार देखनी चाहिए.’

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

Watching Umeed Starring @iamsrk
Yr – 1989

SRK plays a role of a banker pic.twitter.com/h0MLNCTNUi
— Sanaullah._.srkian (@Lucifer_srk_07) May 20, 2022

गौरतलब है कि बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में जीतेंद्र कुमार ने कहा था कि अगर 1990 के दशक में पंचायत 2 बनी होती तो शाहरुख खान सचिव का किरदार निभाते

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

Related posts:

error: Content is protected !!