अब बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के डाउनलोड कर सकते हैं आधार, जानिए आसान तरीका

आधार कार्ड यूजर्स के लिए खुशखबरी है. अब आप बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के भी अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. दरअसल, पहले यूजर्स को आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधार से जुड़े रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जरूरत होती थी. आधार जारी करने वाली यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथारिटी आफ इंडिया (UIDAI) ने यह ऐलान किया है. ये कदम उन लोगों की मदद करने के लिए उठाया गया है, जिन्होंने अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर नहीं किया है, या फिर उनके नंबर से कार्ड डाउनलोड में कोई दिक्कत आ रही है. दरअसल, आइये जानते हैं बिना मोबाइल नंबर से आप आधार कार्ड को कैसे डाउनलोड कर सकते हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

 

 

 

जानें आधार डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया
1. सबसे पहले यूआइडीएआइ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और ‘माई आधार’ पर टैप करें.
2. अब आप ‘आर्डर आधार पीवीसी कार्ड’ पर क्लिक करें.
3. अब आपको यहां 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करने के लिए कहा जाएगा.
4. यहां आप आधार नंबर के बजाय 16 अंकों वाला वर्चुअल आइडेंटिफिकेशन नंबर (वीआइडी) भी दर्ज कर सकते हैं.
5. इस प्रक्रिया के बाद, आप दिया गया सुरक्षा या कैप्चा कोड दर्ज करें.
6. अगर आप रजिस्टर मोबाइल नंबर के बिना कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, तो ‘मेरा मोबाइल नंबर पंजीकृत नहीं है’ के विकल्प पर क्लिक करें.
7. अब आप अपना वैकल्पिक नंबर या गैर-पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें.
8. अब ‘सेंड ओटीपी’ पर क्लिक करें
9. अब आपकी तरफ से दर्ज किए गए वैकल्पिक नंबर पर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आएगा.
10. इसके बाद, आप ‘नियम और शर्त’ चेकबाक्स पर क्लिक करें और फिर अंत में ‘सबमिट’ पर क्लिक करें.
11. अब आपको एक नये पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा।
12. रीप्रिंटिंग के वेरिफिकेशन के लिए आपको यहां पर प्रिव्यू आधार लेटर का विकल्प मिलेगा.
13. इसके बाद आप ‘मेक पेमेंट’ का विकल्प चुनें.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

Related posts:

error: Content is protected !!