JanjgirChampa News : चाम्पा क्षेत्र में जहरीले सर्प ने 10 साल की मासूम बच्ची को डसा, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत, नवागढ़ क्षेत्र की रहने वाली थी बच्ची

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा थाना क्षेत्र के कोसमन्दा गांव में 10 साल की मासूम को सर्प ने डस लिया. बच्ची को गम्भीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है.

 



दरअसल, नवागढ़ क्षेत्र के बरबसपुर गांव के कौशल प्रसाद ने चाम्पा क्षेत्र के कोसमन्दा गांव में बाड़ी लगाया है, जहां वह झोपड़ीनुमा घर में अपने परिवार के साथ रहता है. यहां ये लोग जमीन पर सोए थे, तब जहरीले सर्प ने कौशल की 10 साल की बेटी भूमिका को डस लिया. परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल गए, लेकिन उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!