सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो, मात्र 6 सेकेंड में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, रिकॉर्ड बनाने गजब का जुनून… आप भी जानकर हो जाएंगे हैरान… पढ़िए…

नई दिल्ली. विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले लोगों की तादाद काफी बढ़ती ही जा रही ​है। इसके पीछे का मुख्य वजह यही है कि आज हर कोई विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए कई अजीबो गरीब काम कर रहे हैं। विश्व रिकॉर्ड चाहे किसी भी फील्ड में क्यों ना हो, इसके लिए कड़ी मेहनत लगती है, लेकिन विश्व रिकॉर्ड एक ऐसा कीर्तिमान है, जिसे स्थापित करने के लिए इंसान कुछ भी करने को तैयार हो जाते है। एक शख्स ने ऐसा ही अनोखा काम करके विश्व रिकॉर्ड बनाया है।



चलिए इस पूरी खबर को एक सवाल के साथ शुरू करते हैं। अगर हम आपसे यह कहें कि क्या आप 10 सेकेंड के अंदर एक लीटर सोडा पी सकते हैं? सवाल थोड़ा अजीब है, लेकिन एक शख्स ने ऐसा कर दिखाया है। एक शख्स ने महज कुछ सेकेंड्स में एक लीटर सोडा पीकर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया हैं।

इसे भी पढ़े -  'संस्था पर बोझ नहीं बनना चाहता...', जस्टिस यशवंत वर्मा ने क्यों दिया इस्तीफा? पत्र में लिखी एक-एक बात

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स 1 लीटर सोडा वॉटर बिना रुके हुए महज कुछ सेकेंड में ही पी गया। इसके साथ शख्स ने 6.08 सेकेंड में ही सोडा पीकर वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ये शख्स अमेरिका का मशहूर यूट्यूबर है। इसका नाम Eric ‘Badlands’ Booker है साथ ही ये एक फूड ब्लॉगर भी हैं। अभी हाल ही में इन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए हैं।

इसे भी पढ़े -  WhatsApp से होगी छप्परफाड़ कमाई! अब चैनल पर कंटेंट डालने के मिलेंगे पैसे, नए फीचर की चल रही टेस्टिंग

इस वीडियो को Guinness World Records ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर अपलोड किया है। वीडियो को अभी तक 86 हज़ार से ज़्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इनके वीडियो पर कई यूज़र्स ने कमेंट भी किए हैं। एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- वाकई में ये तो बहुत ही ज्यादा दिलचस्प है, वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये हमसे नहीं हो पाएगा, मैं तो 1 लीटर पानी भी नहीं पी सकता।

इसे भी पढ़े -  IAS Anurag Yadav कौन हैं? ज‍िनकी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से हुई बहस

error: Content is protected !!