20 साल की Avneet Kaur ने फिर उड़ाए होश, बोल्डनेस देख बेकाबू हुए लोग!

नई दिल्ली: टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अवनीत कौर (Avneet Kaur) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं. उन्होंने सिर्फ अपनी मेहनत और शानदार अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में ये ऊंचा मुकाम हासिल किया है. अवनीत को देखकर कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता कि वह महज 20 साल की हैं.  उनके चाहने वाले दुनिया के हर कोने में मौजूद हैं. वहीं, लोग उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं. प्रोजेक्ट्स के अलावा अवनीत अपने बोल्ड के कारण भी चर्चा में रहती हैं.

 



 

 

Avneet Kaur सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं

अवनीत सोशल मीडिया लवर हैं. ऐसे में इंस्टाग्राम पर अक्सर वह अपनी दिलकश अदाएं दिखाते हुए कई फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. अब फिर से एक्ट्रेस ने अपने चाहने वालों के दिलों की धड़कनों को बढ़ाते हुए बेहद बोल्ड लुक शेयर किया है. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह काफी हसीन लग रही हैं.

इसे भी पढ़े -  Chhattisgarh News : निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पारिवारिक सदस्यों के प्रतिनिधियों के रूप में नाम-निर्देशन पर रोक, राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना

 

 

अवनीत कौर ने फिर बिखेरे हुस्न के जलवे 

इन फोटोज में अवनीत कौर को व्हाइट कलर की वन शोल्डर ड्रेस पहने देखा जा सकता है. इस लुक को उन्होंने रेड लिपस्टिक के साथ कंप्लीट किया है.
यहां अवनीत ने लाइट मेकअप किया है और बालों की चोटी बनाई है. तस्वीरों में अवनीत हाथों में वाइन का ग्लास लिए कातिलाना पोज दे रही हैं. लोगों के लिए उनके इस लुक से नजरें हटाना मुश्किल हो गया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : विश्व आदिवासी दिवस पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया आत्मीय स्वागत

 

 

फैंस को काफी पसंद आ रहा है

अवनीत के चाहने वालों के बीच भी उनके इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है. कुछ घंटों में ही इन तस्वीरों पर लाखों लाइक्स और कमेंटस आ चुके हैं. अवनीत की इन तस्वीरों को लाइक करने वालों में कई मशहूर हस्तियां भी शुमार है.

 

 

इस फिल्म में नजर आएंगी अवनीत 

दूसरी तरफ अवनीत के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ (Tiku Weds Sheru) को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. वह जल्द ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) के साथ इस मूवी में मुख्य भुमिका में दिखाई देंगी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में 'हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा' अभियान के तहत निकाली गई रैली, स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर नागरिकों को तिरंगा फहराने के लिए किया प्रेरित और राष्ट्र भक्ति का दिया संदेश...
error: Content is protected !!