वेब सीरीज में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं काजोल, इस डायरेक्टर संग करेंगी काम.. जानिए कौन है ओ..

नई दिल्ली: बॉलीवुड के तमाम स्टार्स ओटीटी और वेब सीरीज (Web Series) में काम करते हुए नजर आ रहे हैं. करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) भी अपने ओटीटी प्रॉजेक्ट में बिजी हैं. अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) से लेकर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) पहले से ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा रहे हैं. लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) का भी नाम शामिल होने जा रहा है. एक्ट्रेस अपना वेब सीरीज डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. बता दें कि काजोल का पहले से ही ओटीटी डेब्यू हो चुका है. दरअसल, वह साल 2021 में आई नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘त्रिभंगा’ में नजर आ चुकी हैं, अब वह वेब सीरीज में दिखाई देंगी.



 

 

वेब सीरीज में नजर आएंगी काजोल

इसे भी पढ़े -  SANKALP बजट, समावेशी और संतुलित विकास का प्रतीक : लोकेश साहू

काजोल ने 2021 में फिल्म ‘त्रिभंगा’ (Tribhanga) से अपना ओटीटी डेब्यू किया था. अब वह डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज में अपना हुनर दिखाती नजर आएंगी. इस वेब सीरीज को ‘द फैमिली मैन’ के राइटर सुपर्ण वर्मा बनाएंगे.

 

 

इसमें एक 40 साल की महिला की कहानी दिखाई जाएगी, जो मजबूरी में अपने बच्चों के लिए काम करने घर से बाहर निकलती है. इस वेब सीरीज में एक पत्नी और एक मां के सफर की कहानी को दिखाया जाएगा. अब काजोल की इस वेब सीरीज को और उनके रोल को लोग कितना पसंद करते हैं, ये तो सीरीज आने के बाद ही पता चलेगा.

 

 

ऑस्कर समीति में शामिल हुईं काजोल

काजोल को एकेडमी द्वारा जारी क्लॉस ऑफ 2022 (Class of 2022) में शामिल होने का इनवाइट मिला है. अगर एक्ट्रेस इसे स्वीकार करती हैं तो वह 397 नए सदस्यों में शामिल हो जाएगी. इसके बाद काजोल को साल 2023 में होने वाले ऑस्कर अवॉर्ड्स में वोट देने का भी अधिकार मिल जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

 

अकादमी ने क्लास ऑफ 2022 में 44 फीसदी महिलाओं को आमंत्रण भेजा गया है. बता दें कि समिति में ए.आर.रहमान, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, विद्या बालन, आमिर खान और सलमान खान पहले से ही शामिल हैं.

 

इन फिल्मों में आएंगी नजर

काजोल ‘सलाम वेंकी’ में एक्ट्रेस रेवती के साथ नजर आने वाली हैं. इसके अलावा, काजोल जयललिता की बायोपिक ‘ससी ललिता’, धनुष के साथ तमिल फिल्म, ‘वेलैइल्ला पट्टाधारी 3’, और राजकुमार हिरानी की बिना शीर्षक वाली कॉमेडी फिल्म में शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : दर्राभांठा में नरेगा के तहत चल रहे तालाब गहरीकरण एवं पचरी निर्माण कार्य, तालाब के बीच वरुण देव की खंभा की गई स्थापना, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने की पूजा-अर्चना

error: Content is protected !!