बेहद स्टाइलिश हैं…इस IAS की होने वाली वाइफ, फैशन में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को भी देती हैं मात!, देखें PICS

श्रीनगर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के कमिश्नर IAS अतहर आमिर खान दोबारा शादी रचाने वाले हैं। उन्होंने खुद ही सगाई की फोटो शेयर करके इस मामले की जानकारी दी। वो डॉक्टर महरीन काजी से शादी करने वाले हैं। वो श्री नगर की रहने वाली हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो अतहर सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं।



महरीन भी सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं। उनकी स्टाइल के आगे एक्ट्रेस भी फेल हैं। डॉक्टर महरीन सोशल मीडिया पर अपने बेहद स्टाइलिश फोटोज शेयर करती रहती हैं जिससे उनकी स्टाइल और फैशन सेंस का पता लगाया जा सकता है। डॉ। महरीन की स्टाइल और फैशन से कोई भी इंस्पायर हो सकता है।

इसे भी पढ़े -  फोन में बार-बार गायब हो रहा नेटवर्क? तो इन आसान तरीकों से मिनटों में करें ठीक

डॉ। महरीन वैसे तो हर तरह की ड्रेस में काफी खूबसूरत लगती हैं लेकिन ट्रेडिशनल ड्रेस में उनकी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। इस फोटो में उन्होंने डिजाइनर लहंगा पहना हुआ है। इस लहंगे पर सिल्वर जरी की कढ़ाई है। हल्के ब्राउन कलर के लहंगे के साथ डॉ।

महरीन ने मैचिंग की ज्वेलरी भी कैरी की हुई है। उनके ईयररिंग, नेकलेस, सोबर मेकअप और खुले बाल ने उनकी खूबसूरती को और भी बढ़ा दिया है।

इस फोटो में डॉ। महरीन ने कश्मीरी सूट पहना हुआ है। लाल रंग के सूट में वे बेहद प्यारी लग रही हैं। लाल रंग के सूट पर गोल्डर रंग की कारीगरी और बॉर्डर ने उनके लुक को पूरा किया है। उन्होंने इस कश्मीरी सूट के साथ कोई ज्वेलरी कैरी नहीं की है, बस हाथ में एक ब्रेसलेट पहना हुआ है।

इसे भी पढ़े -  BSNL ने समझा यूजर्स का दर्द! लाया 365 दिन डेली 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान

डॉ। महरीन का यह लुक ऑफिस के मुताबिक काफी सोबर है। इस फोटो में उन्होंने व्हाइट टी शर्ट, ब्लैक जींस के साथ गुलाबी ब्लेजर को कैरी किया है। ब्लैक बैग और खुले बाल के साथ उन्होंने अपने इस लुक को प्रोफेशनल लुक दिया है। ब्लैक बेली ने उनकी स्टाइल में चार चांद लगाए हैं।

error: Content is protected !!