दुनिया के टॉप 10 अमीरो की सूची में अकेला भारतीय , अंबानी से अधिक है संपत्ति, bloomberg ने जारी की सूची..

अडानी ग्रुप के मुखिया गौतम अडानी एक बार फिर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।



ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, अडानी दुनिया के अमीरों की सूची में छठवें पायदान पर पहुंच गए हैं और उनकी संपत्ति 100 बिलियन डॉलर है।दूसरी तरफ लंबे समय तक भारत के साथ एशिया के सबसे अमीर शख्स रहने वाले मुकेश अंबानी की संपत्ति में पिछले दिनों गिरावट हुई है, इसका प्रमुख कारण रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट आना है।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, मौजूदा समय में अंबानी की कुल संपत्ति करीब 86.3 बिलियन डॉलर है और वह दुनिया के अमीरों की सूची में 11 वें स्थान पर काबिज है।

इसे भी पढ़े -  BSNL ने समझा यूजर्स का दर्द! लाया 365 दिन डेली 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान

14 बिलियन डॉलर का फासला:

भारत के दो शीर्ष उद्योगपतियों के बीच दौलत की रेस इस साल फरवरी में शुरू हुई थी। जब पहली बार अडानी, अंबानी को पछाड़कर भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे। उसके बाद से दोनों के बीच दौलत को रेस लगातार जारी है। कभी अंबानी, तो अडानी इस रेस में एक-दूसरे को पीछे छोड़ते हुए नजर आते हैं।

अडानी के ये पांच लोग आगे:

इसे भी पढ़े -  नकली Engine Oil बर्बाद कर सकता है गाड़ी का इंजन, ऐसे पहचानें असली और नकली का फर्क

अगर दुनिया के अमीरों की सूची की बात की जाए तो अडानी के आगे केवल पांच कारोबारी ही दिखाई देते हैं। इसमें दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क पहले नंबर पर है।

उनकी संपत्ति 214 बिलियन डॉलर है। दूसरे नंबर पर अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस का नाम आता है उनकी संपत्ति 138 बिलियन डॉलर है। तीसरे नंबर पर लक्सजरी गुड्स बनाने वाली कंपनी एलएमवीएच के मालिक बर्नार्ड अर्नाल्ट है, उनकी संपत्ति 115 बिलियन डॉलर है।

error: Content is protected !!