Koffee With Karan: रणवीर सिंह ने उर्फी जावेद के कपड़ों पर कह दी ऐसी बात, छूट गई आलिया भट्ट और करण जौहर की हंसी

Ranveer Singh On Urfi Javed Fashion Sense: करण जौहर के सेलिब्रिटी टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ ने सातवे सीजन के साथ धमाकेदार वापसी की है. शो के पहले गेस्ट रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने जमकर गॉसिप और मसाला परोसा है. जहां रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं तो वहीं दूसरी ओर रणवीर उर्फी जावेद का नाम लिए बिना नहीं रह पाए. दरअसल, रणवीर और उर्फी दोनों ही अपनी अतरंगी फैशन सेंस के लिए मशहूर हैं. ऐसे में एक्टर ने इस शो में फैशन की बात छिड़ते ही उर्फी जावेद का नाम ले लिया.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : हल्क फिटनेस क्लब के सदस्य निखिल कहरा ने एक बार फिर द्वितीय स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का नाम किया रौशन, नेशनल आर्मव्रेस्टलिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

 

 

 

रणवीर सिंह ने लिया उर्फी जावेद का नाम

शो के रैपिड फायर राउंड के दौरान रणवीर सिंह के दूसरे सेलेब्स के फऐशन सेंस को लेकर सावल किया और पूछा कौन अपने कपड़े दोबारा रिपीट नहीं करता है. इसपर रणवीर सिंह ने बिना समय लिए तुरंत उर्फी जावेद का नाम ले लिया. उर्फी का नाम सुनते ही आलिया जहां शॉक्ड हो गई तो वहीं करण की भी हल्की सी हंसी छूट गई. इस दौरान आलिया और करण दोनों के ही रिएक्श काफी अलग दिखाई दिए. इसके बाद करण आलिया को बताते हैं कि उर्फी जावेद किस कारण से मशूहर हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जिला साहू संघ सक्ती के जिलाध्यक्ष प्रकाश साहू ने कार्यकारणी का किया विस्तार, संरक्षक, सलाहकार, उपाध्यक्ष, सचिव सहित अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की... देखिए पूरी सूची...

 

 

पसंद नहीं आ रहे करण-आलिया के रिएक्शंस

 

रणवीर सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो उर्फी जावेद का नाम कहते सुनाई दे रहे हैं. इसके साथ ही फैंस को रणवीर सिंह का ये बेबाक अंदाज काफी पसंद आ रहा हैं तो वहीं नेटिजंस करण जौहर और आलिया भट्ट के रिएक्शंस को पसंद नहीं कर रहे हैं और उनकी आलोचना भी कर रहे हैं.

error: Content is protected !!