Twitter ने दिया हजारों यूजर्स को झटका, रातों-रात बैन किए लाखों अकाउंट्स

नई दिल्ली: Twitter एक बेहतरीन सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म है जिस पर आप अपनी बात आसानी से रख सकते हैं। ट्विटर पर आपको अपनी बात रखने की आजादी है, हालांकि इस आजादी का जब गलत इस्तेमाल होने लगता है तो ट्विटर ऐक्शन मोड में आ जाता है। बता दें कि ट्विटर ने अपनी हालिया कार्रवाई में ये साबित कर दिया है कि गैर जिम्मेदाराना हरकत ट्विटर पर भारी पड़ेगी। आपको बता दें कि ट्विटर ने हजारों अकाउंट्स को बैन कर दिया है।

 



 

 

बता दें कि ट्विटर ने 46,000 से अधिक अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। रविवार को अपनी मंथली रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया है। आपको बता दें कि ट्विटर ने बाल यौन शोषण, नॉन-कॉन्सेंसुअल न्यूडिटी जैसी गतिविधियों में लिप्त अकाउंट्स को BAN कर दिया है। इतना ही नहीं ट्विटर ने 2,870 अकाउंट्स को आतंकवाट फैलाने जैसी गतिविधियों में पाया है और इन्हें बैन करने का काम किया है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

बता दें कि कंपनी को भारत से 1,698 शिकायतें मिल चुकी हैं। इनमें से हैरेसमेंट की 1,366, हेटफुल कंडक्ट के लिए 111 मिसलीडिंग कंटेंट की 36, सेंसिटिव एडल्ट कंटेंट की 28 और इम्पर्सोनेशन के 25 मामले शामिल हैं जिन पर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स ने कार्रवाई की है। इसके साथ ही कंपनी ने 1,621 यूनिफ़ॉर्म रिसोर्स लोकेटर के ऊपर भी कार्रवाई की है जिसमें , जिसमें ऑनलाइन उत्पीड़न के 1,077, हेटफुल कंडक्ट के 362 और सेंसिटिव एडल्ट कंटेंट के 154 वाले URL शामिल हैं। कंपनी को 115 अकाउंट सस्पेंशन की कंप्लेंट भी मिली हैं।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

 

ये कोई पहला मौका नहीं है जब कंपनी ने ऐसी कोई कार्रवाई की है इससे पहले भी कंपनी ऐसी कार्रवाई कर चुकी है और इस तरह की गतिविधियों में लिप्त अकाउंट्स को बैन कर चुकी है। अगर आप भी इस तरह के कंटेंट्स को सपोर्ट करते हैं और उन्हें ट्विटर पर शेयर करते हैं तो भविष्य में आपके साथ भी ऐसा हो सकता है।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!