नाइट पार्टी में IIT की छात्रा का IAS ने किया यौन शोषण, अभद्र हरकतें करने वाला SDM सैयद रियाज सस्पेंड

रांची। IIT की छात्रा द्वारा खूंटी के SDM सैयद रियाज अहमद पर मामला दर्ज कराने के बाद उन्हें शुक्रवार को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके पहले मंगलवार को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था, फिलहाल IAS सैयद यौन शोषण के आरोप में खूंटी जेल में बंद हैं।



मामला सामने आने के बाद शुक्रवार को झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने IAS को सस्पेंड करने का निर्देश दिया। इससे पहले गिरफ्तारी के बाद रियाज को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।

बता दें कि पीड़ित छात्रा ने FIR में बताया कि IIT मंडी से 20 दिन पहले 16 छात्र इंटर्नशिप करने खूंटी आए थे, इनमें 8 छात्राएं हैं। जिला प्रशासन ने सभी छात्रों के ठहरने के लिए हेल्थ क्लब में इंतजाम किया था। एक जुलाई को SDM सैयद रियाज अहमद ने अपने आवास में पार्टी रखी थी।

इसे भी पढ़े -  WhatsApp से होगी छप्परफाड़ कमाई! अब चैनल पर कंटेंट डालने के मिलेंगे पैसे, नए फीचर की चल रही टेस्टिंग

इसमें सभी छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया गया था। देर रात तक उनके आवास में पार्टी चली। खाना और पीना भी हुआ। इसी दौरान IAS ने हिमाचल प्रदेश की रहने वाली छात्रा से अभद्रता की।

पीड़ित छात्रा ने 4 जुलाई की शाम खूंटी महिला थाना में IAS सैयद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। छात्रा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अन्य स्टूडेंट्स से पूछताछ की। इसके बाद मंगलवार को SDM को गिरफ्तार कर लिया गया।

पत्नी भी हैं SDM

सैयद रियाज अहमद 2019 बैच के IAS अधिकारी हैं। वे 21 जुलाई 2021 को खूंटी के SDM बने थे। रियाज मूल रूप से नागपुर, महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी भी छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में SDM हैं।

इसे भी पढ़े -  'संस्था पर बोझ नहीं बनना चाहता...', जस्टिस यशवंत वर्मा ने क्यों दिया इस्तीफा? पत्र में लिखी एक-एक बात

शिकायत करने वाली लड़की IIT मंडी की रूरल डेवलपमेंट की छात्रा है। वहां से झारखंड के खूंटी एक महीने की इंटर्नशिप के लिए आई है। एनजीओ में वो इंटर्नशिप कर रही है।

SDM सैयद रियाज अहमद की IPC की धारा 354,354A और 509 के तहत गिरफ्तारी हुई थी। उन्हें न्यायिक हिरासत में खूंटी उपकारा भेज दिया गया है। मंगलवार को कोर्ट में पीड़िता का धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाया गया।

error: Content is protected !!