‘डॉ. मशहूर गुलाटी’ का TV पर कमबैक, क्या द कपिल शर्मा शो में नजर आएंगे सुनील ग्रोवर?.. पढ़िए पूरी खबर…

टेलीविजन पर सुनील ग्रोवर की कॉमेडी को Miss करने वालों के लिए एक गुड न्यूज है. ‘डॉ. मशहूर गुलाटी’ और ‘गुत्थी’ जैसे किरदारों में सबको हंसाने वाले सुनील ग्रोवर टीवी पर वापसी कर रहे हैं. यानी एक बार फिर आप सुनील ग्रोवर के जोक्स सुनकर लोटपोट होने के लिये रेडी हो जाइये.

 



 

सुनील ग्रोवर की टीवी पर वापसी
सुनील ग्रोवर कॉमेडी की दुनिया का वो चेहरा हैं, जिन्हें परिचय की कोई जरूरत नहीं है. ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ से सुनील ग्रोवर ने घर-घर अपनी पहचान बना ली थी. सुनील की कॉमेडी को लोग एंजॉय कर ही रहे थे कि 2016 में उनका और कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का झगड़ा सुर्खियों में आ गया. कपिल से लड़ाई के बाद सुनील ने उनके शो को अलविदा कहकर कई फैंस का दिल तोड़ दिया था.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

 

 

खैर, जो बीत गया वो बीत गया. देर से ही सही, लेकिन सुनील ग्रोवर अपनी कॉमेडी से लोगों को फिर गुदगुदाने आ रहे हैं. कपिल शर्मा शो के बाद सुनील ग्रोवर ‘इंडियाज लाफ्टर चैंपियन’ (India’s Laughter Champion) से अपनी नई शुरुआत करने जा रहे हैं. शो का प्रोमो भी रिलीज हो चुका है और सुनील ‘डॉ. मशहूर गुलाटी’ के रूप में सबका मनोरंजन करते दिख रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

 

डॉ. मशहूर गुलाटी’ में सुनील ग्रोवर की एंट्री देख कर उनके फैंस का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है. हर कोई टीवी पर सुनील की कॉमेडी देखने के लिये बेताब दिखाई दे रहा है. प्रोमो में दर्शकों के साथ-साथ शो की जज अर्चना पूरन सिंह और शेखर सुमन भी सुनील ग्रोवर की कॉमेडी पर ठहाके लगाते दिख रहे हैं. वहीं अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें, तो सुनील ग्रोवर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के साथ फिल्म ‘जवान’ (Jawaan) में स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!