आम नहीं है iPhone का ये काला डॉट, Free में करता है वो काम जिसके लिए लोग खर्च करते हैं रुपये. पढ़िए..

भारत समेत दुनियाभर में आईफोन को काफी पसंद किया जाता है. इसके पीछे वजह है इनकी दमदार प्रोसेसिंग स्पीड और कैमरा समेत अन्य फीचर्स जो ग्राहकों को अपना दीवाना बना देते हैं. आईफोन का डिजाइन भी काफी यूनीक है. आपको बता दें कि हर आईफोन में ऐसे तमाम फीचर्स को शामिल किया जाता है जो यूजर्स की जरूरतों को पूरा करते हैं. इनमें से कुछ फीचर्स के बारे में तो आईफोन यूजर्स जानते ही नहीं हैं. आज हम आपको ऐसे ही एक फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके लाखों रुपये का काम फ्री में करवा सकता है.



 

कौन सा है ये खास फीचर
आपको बता दें कि आईफोन के टॉप मॉडल्स में आपको कैमरा सेटअप के पास एक ब्लैक कलर का डॉट दिखाई देता है जो कैमरा जैसा ही नजर आता है. हालांकि ये ब्लैक डॉट कैमरे से अलग काम करता है. दरअसल ये ब्लैक डॉट असल में एक 3D स्कैनर है. ये 3D स्कैनर आपको आईफोन में पहले से ही अटैच करके दिया जाता है जो बहुत सारे ब्रांडेड स्मार्टफोन्स में नहीं देखने को मिलता है. ये कितना जरूरी है इसका अंदाजा शायद आप ना लगा पाएं लेकिन इसका इस्तेमाल लाखों रुपये बचा सकता है.

इसे भी पढ़े -  12 Jyotirlingas in India: कहां-कहां स्थित हैं भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग, क्या है उनकी खासियत और कैसे करें विजिट

 

 

क्या काम करता है आईफोन का ये ब्लैक डॉट स्कैनर 

3D स्कैनर है कई तरह के प्रोफेशंस में इस्तेमाल किया जाता है. आम आदमी के लिए शायद इसका कोई इस्तेमाल ना हो लेकिन कुछ लोगों को हर रोज इसकी जरूरत पड़ती है. आपको बता दें कि डिजाइनर और आर्टिस्ट्स के लिए ये फीचर बेहद ही काम का साबित हो सकता है साथ ही उन लोगों के लिए जो किसी तरह का स्कल्प्चर बनाते हैं. ये आपके डिजाइन या मॉडल्स को तीन डाइमेंशन्स में स्कैन कर सकता है और इसकी एक 3D इमेज तैयार कर सकता है.

इसे भी पढ़े -  19 फरवरी को लॉन्च होंगे Vivo V70 और V70 Elite, लीक हुई कीमतें और धांसू फीचर्स, यहां जानें सब कुछ

 

कैसे करता है काम 

इस फीचर का इस्तेमाल आप एक खास ऐप की मदद से कर सकते हैं. आपको एक बार ऐप को डाउनलोड करना है और फिर इसके बाद आपको किसी उस खास आकृति के पास जाना है जिसे आप स्कैन करना चाहते हैं. आपको धीरे-धीरे करके उस आकृति को चारों तरह से स्कैन करना है. ये काम ठीक उसी तरह से होता है जिस तरह से आप वीडियो बनाते हैं. आपको आईफोन के रियर कैमरा को ऑब्जेक्ट की तरफ पॉइंट करना है और घुमाना है. इसके बाद आईफोन में उस आकृति की 3D इमेज सुरक्षित हो जाती है. आमतौर पर आप अगर यही काम बाहर से करवाते हैं तो इसके लिए आपको लाखों रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Hyundai Venue के नए अवतार ने मचाया गदर, कम बजट में बेहतरीन फीचर्स का तड़का, क्यों हर कोई कर रहा है बुक

error: Content is protected !!