JanjgirChampa Thief : स्कूल में हुई चोरी, चोरों के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के प्राथमिक शाला जगदल्ला के स्कूल में चोरी का मामला सामने आया है. रिपोर्ट पर पुलिस चोरों के खिलाफ IPC की धारा 380 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



शिकायत में शिक्षक विनोद कुमार राठौर ने पुलिस को बताया है कि वे सामूहिक अवकाश पर गए थे. शाम को एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि स्कूल का ताला टूटा हुआ है तथा दो व्यक्ति सायकल में एक गंज को ले जा रहे थे, जिसे आवाज लगाया तो छोड़कर चला गया है. स्कूल को सफाईकर्मी प्रतिदिन स्कूल खोलकर 2 बजे बंद करती थी और उसी दिन भी बंद कर चली गई थी.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

विनोद राठौर आकर देखा तो स्कूल का ताला टूटा हुआ था. स्कूल के अंदर जाकर देखा तो 20 किलो चावल, 3 प्लास्टिक कुर्सी, एक गद्दीदार कुर्सी, एक चावल रखने का प्लास्टिक का ड्रम तथा लोहे की पाइप को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया है. रिपोर्ट पर चाम्पा पुलिस ने चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!