Amazon और Flipkart से आधे रेट पर सामान बेच रहीं ये वेबसाइट्स, धड़ल्ले से हो रही बिक्री. आप भी जानिए…

Cheapest Online Shopping: Flipkart और Amazon दो ऐसी शॉपिंग वेबसाइट्स हैं जो ग्राहकों को सबसे ज्यादा पसंद आती हैं, इसके पीछे वजह ये है कि इन पर सबसे सस्ता सामान मिलता है और ग्राहक अपने बजट के हिसाब से चुनाव कर सकते हैं. हालांकि इनके अलावा भी कुछ ऐसे ऑप्शन्स हैं जो काफी किफायती कीमत पर सामान बेच रहे हैं और ज्यादातर ग्राहकों को इनके बारे में जानकारी नहीं होती है. आज हम अपने यूजर्स के लिए इन वेबसाइट्स की जानकारी लेकर आए हैं जिससे आप भी कम कीमत में बेहतरीन प्रोडक्ट्स परचेज कर सकें.



 

 

जेम

जेम एक सरकारी ऑनलाइन मार्केटप्लेस हैं, इसके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते होंगे, यहां पर कुछ ऐसे प्रोडक्ट्स हैं जो किसी अन्य वेबसाइट की तुलना में काफी ज्यादा सस्ते बेचे जाते हैं. इस वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आप भी इससे शॉपिंग कर सकते हैं और अपनी काफी बचत भी कर सकते हैं. ज्यादातर लोगों ने शायद इस वेबसाइट का नाम भी नहीं सुना होगा.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जिला पंचायत CEO वासु जैन पहुंचे मालखरौदा, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि रंजीत अजगल्ले सहित अन्य लोग रहे मौजूद

 

 

मीशो

मीशो एक ऐसा ऑनलाइन मार्केट प्लेस है जहां से आप अन्य ऑनलाइन मार्केट प्लेस की तुलना में काफी सस्ता सामान परचेज कर सकते हैं. अगर आपको क्वॉलिटी को लेकर संशय है तो हम आपको बता दें कि इस मामले में आपको शक करने की जरूरत नहीं है क्योंकि यहां पर आपको अच्छे प्रोडक्ट्स ही दिए जाते हैं. इसके अगर आपके मन में प्रोडक्ट्स को लेकर किसी तरह का संशय है तो आप इसे आजमा भी सकते हैं. जितना हमने ट्राई किया है उस हिसाब से इस मार्केट प्लेस पर आपको अन्य पोर्टल्स की तुलना में 20 से 30 फीसदी सस्ता सामान ऑफर किया जाता है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : बनारी गांव में नशामुक्त एवं बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक आयोजित, बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत की दिलाई गई शपथ, युवोदय के स्वयंसेवक ने निभाई सहभागिता

 

 

शॉप्सी

शॉप्सी पर भी मीशो की तरह ही सस्ता समान बेचा जा रहा है. अब अगर आप लोग सोच रहे हैं कि आखिर ऐसा होता क्यों है तो बता दें कि शॉप्सी भी सीधे सेलर से सामान लेते हैं और इन्हें किफायती कीमत में अपने ग्राहकों को उपलब्ध करवाते हैं जिससे क्वॉलिटी भी बनी रहती है साथ ही प्रोडक्ट की कीमत भी कम रहती है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 'मोर गांव की बेटी, मोर स्वाभिमान योजना' के तहत सरपंच चन्द्र कुमार सोनी की अनुकरणीय पहल, गांव में विवाह हो रही बेटियों को 31-31 सौ रुपये की भेंट

error: Content is protected !!