भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सरकार के वादे को दिलाई याद, नारेबाजी के साथ निकली रैली

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शालिनी राजपूत के आव्हान पर जांजगीर-चाम्पा जिले के महिला मोर्चा के द्वारा नशामुक्त छत्तीसगढ़ के तहत रैली निकालकर एवं शराब भट्ठी के सामने शराबबंदी को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन की गई.

 



 

 

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष रजनी साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के लिए शराबबंदी का वादा किया था, जो अब सत्ता में आते ही अपने वादे को भूल गई. आज प्रदेश नशे की गिरफ्त में आ चुका है, जहां देखो नशे में रहकर अपराधी कई तरह में घटना को अंजाम दे रहे हैं. महिला मोर्चा के द्वारा प्रदेश के कांग्रेस सरकार के द्वारा किये वादे को याद दिलाने जिले के विभिन्न मंडलों में रैली निकाली गई और शराबभट्टी के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोयला वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई जांच की मांग,18 अगस्त को जन आंदोलन दीपका में

 

 

प्रदर्शन के दौरान नगर पालिका अकलतरा की अध्यक्ष शांति भारते ने कहा कि प्रदेश में सत्ता में आने के लिए कांग्रेस पार्टी ने सत्ता पाने के लिए छत्तीसगढ़ में विभिन्न वादे किए थे और आज उनके वादे बस खोखले साबित हो रहे हैं. प्रदेश में नशा अपने उचाईयो को छू रहा है, क्योकि प्रदेश के हजारों युवा आज नशे के चपेट में आ गए हैं और बड़े बड़े अपराधों को अंजाम दे रहे हैं. भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश सरकार से उनके वादे को याद दिलाते हुए उनसे प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी लागू की मांग करती है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोयला वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई जांच की मांग,18 अगस्त को जन आंदोलन दीपका में

 

 

 

उक्त रैली व विरोध प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष कमल केडिया, उषा राठौर, लता सिन्हा, रामिन पटेल, नवनीता कंवर, सुनीता सिंह, सरस्वती यादव, सुनीता राज, बसन्ती कंवर, अनिल दुबे, पिंटू बरेठ, छोटेलाल यादव, महिला मोर्चा के पदाधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आमजन भी शामिल हुए.

error: Content is protected !!