पांच गांवों को मिली नलजल योजना की सौगात, 2.25 करोड़ रुपए की मिली प्रशासकीय स्वीकृति, किस जिले को मिली सौगात, पढ़िए…

रायपुर. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा पांच गांवों को नलजल योजना की सौगात प्रदान की है। जिसके तहत बलौदाबाजार-भाटापारा और जशपुर जिले में नलजल योजना के लिए दो करोड़ 25 लाख 24 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
विभागीय अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार-भाटापारा जिला के भाटापारा विकासखंड के गुर्रा में 49.98 लाख और पलारी विकासखंड के गोड़ा में 49.72 लाख तथा साहड़ा में 43.06 लाख एवं जशपुर जिला के बगीचा विकासखंड के साहीडांड में 40.38 लाख और कांसाबेल विकासखंड के बांसबहरा गाँव में 41.10 लाख रुपए लागत की पांच नलजल  योजना स्वीकृत की गई है।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
error: Content is protected !!