हर दिन 5GB तक डेटा ऑफर करने वाले सबसे जबर्दस्त प्लान, रोज 5 घंटे अनलिमिटेड डेटा का भी ले मजा..

सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL यूजर्स को कई शानदार प्लान ऑफर कर रही है। अगर आप लंबी वैलिडिटी वाले बेस्ट प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो भी बीएसएनएल आपको कई शानदार ऑप्शन ऑफर कर रहा है। यहां हम आपको बीएसएनएल के टॉप 3 प्लान के बारे में बता रहे हैं, जो 600 रुपये से कम की कीमत में आते हैं। इन प्लान में आपको 80 दिन से ज्यादा तक की वैलिडिटी मिलेगी। कंपनी इनमें डेली 5जीबी तक डेली डेटा भी ऑफर कर रही है। इनमें एक ऐसा प्लान भी है, जिसमें आपको रोज 5 घंटे के लिए अनलिमिटेड डेटा भी मिलेगा। आइए जानते हैं डीटेल।

 



 

 

 

 

बीएसएनएल का 599 रुपये वाला प्लान
बीएसएनएल का यह प्लान 80 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में आपको इंटरनेट यूज करने के लिए हर दिन 5जीबी डेटा मिलेगा। प्लान की खास बात है कि इसमें कंपनी रोज 5 घंटे (रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक) अनलिमिटेड डेटा ऑफर कर रही है। हर दिन 100 फ्री एसएमएस ऑफर करने वाले इस प्लान में देश भर में किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है। प्लान के सब्सक्राइबर्स को जिंग (Zing) का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

 

 

 

बीएसएनएल का 499 रुपये वाला प्लान
80 दिन तक की वैलिडिटी के साथ आने वाला यह प्लान कई शानदार बेनिफिट ऑफर करता है। इस प्लान में आपको इंटरनेट यूज करने के लिए हर दिन 2जीबी डेटा मिलेगा। डेली डेटा लिमिट के खत्म होने के बाद प्लान में मिलने वाली इंटरनेट स्पीड घट कर 40Kbps हो जाती है। कंपनी इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस भी दे रही है। इस प्लान में भी आपको जिंग का फ्री ऐक्सेस मिलेगा।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

 

 

 

बीएसएनएल का 485 रुपये वाला प्लान
बीएसएनएल का यह प्लान 82 दिन चलता है। इस प्लान में आपको हर दिन 1.5जीबी डेटा मिलेगा। डेटा लिमिट के खत्म होने के बाद प्लान में मिलने वाली स्पीड घट कर 40Kbps हो जाती है। बाकी प्लान्स की तरह कंपनी इसमें भी रोज 100 फ्री एसएमएस के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग भी दे रही है। बताते चलें कि बीएसएनएल के ये सभी प्लान 3G हैं। उम्मीद है कि साल 2023 में ये प्लान 4G स्पीड भी ऑफर करने लगेंगे।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

Related posts:

error: Content is protected !!