बीच से मुड़ जाएगा नया Google Pixel स्मार्टफोन, धांसू प्रो टैबलेट भी होगा लॉन्च. जानिए फीचर्स और लॉन्चिंग डेट..

टेक कंपनी गूगल का हार्डवेयर पोर्टफोलियो भी बेहतर हो रहा है और इस साल Google Pixel 7 सीरीज लॉन्च होने वाली है। साथ ही गूगल लंबे वक्त से एक मुड़ने वाले स्मार्टफोन पर भी काम कर रही है।

 



 

 

 

सामने आया है कि Foldable Pixel Smartphone के अलावा Pro Tablet भी जल्द लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

 

 

बीते दिनों Android 13 QPR1 वर्जन का इन-डिवेलपमेंट बिल्ड रिलीज हुआ है, जिससे दो नए गूगल डिवाइसेज के संकेत मिले हैं। बीच से मुड़ने वाले पिक्सल डिवाइस के साथ कंपनी बड़ी स्क्रीन वाला प्रो टैबलेट लॉन्च कर सकती है। डिवेलपर्स की ओर से फोल्डेबल गूगल डिवाइस को देखने का दावा भी किया गया है। हालांकि, गूगल के टैबलेट पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

 

 

ऐसा होगा फोल्डेबल पिक्सल फोन का कैमरा
रिपोर्ट्स की मानें तो मुड़ने वाले गूगल पिक्सल स्मार्टफोन में दमदार कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 64MP का Sony IMX787 प्राइमरी कैमरा सेंसर और इसके साथ 10.8MP टेलीफोटो सेंसर रियर पैनल पर मिल सकता है। कैमरा सिस्टम में तीसरा सेंसर 8MP का Sony IMX355 लेंस होने की उम्मीद है।

 

 

किताब की तरह बीच से मुड़ने वाला डिजाइन
पिछले लीक्स में भी कहा गया था कि गूगल का पहला फोल्डेबल फोन सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड से मिलता-जुलता होगा और किसी किताब की तरह बीच से फोल्ड हो जाएगा। एंड्रॉयड 13 के नए बिल्ड में ऐसे डिवाइस के कोड मिले हैं और कैमरा ड्राइवर्स से भी कंपनी ने फ्यूचर प्रोडक्ट्स की जानकारी सामने आई है।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

 

 

 

अगले साल मार्केट में आ सकता है फोन
गूगल के मुड़ने वाले फोन का कोडनेम पासपोर्ट और पिपिट सामने आया था। कुछ रिपोर्ट्स में इनके कैंसल होने की बात सामने आई थी, लेकिन अब कहा जा रहा है कि अगले चार महीनों में फोल्डेबल पिक्सल फोन का प्रोडक्शन शुरू होगा। ऐसा है तो इसे अगले साल मार्केट में उतारा जा सकता है।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!