ट्यूशन छात्रा को शिक्षक ने दिया शादी का प्रस्ताव, नहीं मानी तो कर दिया रेप, फिर अश्लील वीडियो बना कर….

नोएडा. गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक ट्यूशन शिक्षक के खिलाफ एक छात्रा को कथित तौर पर शादी का झांसा देकर एवं नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।



उन्होंने बताया कि शिकायत के मुताबिक आरोपी शिक्षक ने छात्रा का अश्लील वीडियो बना लिया था, जिसके आधार पर वह लगातार छात्रा का यौन शोषण कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि शिकायत के मुताबिक शिक्षक छात्रा (19) पर शादी के लिए दबाव बना रहा था और मना करने पर एक दिन कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया और कमरे में बंद करके उसके साथ बलात्कार किया, और पूरी घटना को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया।

इसे भी पढ़े -  सिर्फ एक साल स्‍कूल गए और लिख डाला अमेरिका का इतिहास, पढ़िए अब्राहम लिंकन की अनसुनी प्रेरक कहानी

शिकायत के मुताबित आरोपी ने कई बार पीड़िता से दुष्कर्म किया, लेकिन डर और लोक लाज की वजह से वह इसकी जानकारी किसी को नहीं दे पाई।

पीड़िता का आरोप है कि 11 सितंबर को वह अपने परिवार वालों से मिलाने के बहाने उसे सिकंदराबाद के होटल में ले गया, जहां नशीला पदार्थ पिलाकर एक बार फिर दुष्कर्म किया और होश आने पर होटल में छोडकर चला गया।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जिला पंचायत CEO वासु जैन पहुंचे मालखरौदा, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि रंजीत अजगल्ले सहित अन्य लोग रहे मौजूद

दादरी के थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!