28 साल की विधायक ने पार्टी के कार्यकर्ता से रचाई शादी, मुख्यमंत्री भी हुए शामिल

नई दिल्ली. पंजाब की सबसे युवा संगरूर से आप पार्टी की विधायक नरिंदर कौर भराज आज वैवाहिक जीवन में बंध गई है। उनकी शादी की रस्में पटियाला के गुरुद्वारा साहिब में हुई और उनका जीवन साथी आम किसान परिवार से संबंधित है। वाहिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डा. गुरप्रीत कौर ने भी शामिल हुए और दोनों को वैवाहिक जीवन का आर्शिवाद दिया।

जानकारी के अनुसार, विधायक नरिंदर कौर भराज जिनसे अपनी वैवाहिक जीवन की शुरुआत करने जा रही है वो एक आम किसान परिवार से संबंधित है। उन्होंने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा। वहीं पति मनदीप सिंह आप के जिला प्रेस सचिव भी रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने नरिंदर कौर भराज के पक्ष में प्रचार की कमान भी संभाली थी। दोनों परिवारों में भी लंबे समय से नजदीकियां रही हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

शादी के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान नरिंदर कौर ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने साधारण परविारों से उम्मीदवार चुनकर सरकार बनाई है। इसीलिए साधारण परिवार होने के नाते हमने साधारण तरीके से ही शादी की है। नरिंदर कौर भराज के गांव व मनदीप सिंह के गांव लक्खेवाल में करीब सवा किलोमीटर की ही दूरी है। संगरूर की विधायक उनके गांव की बहू बनने जा रही है। इसलिए लक्खेवाल गांव के लोगों में खुशी का माहौल है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

आपको बता दें कि नरिंदर पंजाब विधानसभा में सबसे कम उम्र की विधायक हैं। उनकी उम्र 28 साल की है। नरिंदर कौर ने साल 2022 में विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर संगरूर सीट से से 38 हजार से अधिक वोटों के अंतर से अपना पहला चुनाव जीता था।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

Related posts:

error: Content is protected !!