Govinda Madhuri Dixit: ‘शादीशुदा नहीं होता तो…’ जब माधुरी दीक्षित के लिए गोविंदा ने कही अपने दिल की बात. पढ़िए..

Govinda Madhuri Dixit: गोविंदा (Govinda) 90 के दशक के सुपरस्टार रह चुके हैं. आजकल भले ही वह बहुत कम फिल्मों में नजर आते हैं, लेकिन उनकी अदाकारी और डांसिंग स्टाइल आज भी लोगों के दिलों में बसा है. गोविंदा ने करियर की शुरुआत में ही गुपचुप तरीके से सुनीता आहूजा के साथ शादी रचा ली थी, लेकिन एक बार उन्होंने माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) को लेकर अपने दिल की बात कही थी.

 



 

 

 

 

गोविंदा ने बताए अपनी फेवरेट एक्ट्रेसेस के नाम

कुछ साल पहले गोविंदा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी फेवरेट एक्ट्रेसेस को लेकर चर्चा की थी. इस दौरान उन्होंने माधुरी दीक्षित को लेकर ऐसी बात कह दी थी, जिसकी खूब चर्चा हुई. गोविंदा ने कहा, ‘नीलम, करिश्मा, जूही चावला, रवीना टंडन मेरी पसंदीदा एक्ट्रेसेस हैं. इनके साथ मैंने आधा दर्जन फिल्में की हैं, जो अपने समय में काफी हिट रही रही हैं.’

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

 

 

 

देखिए..

https://www.instagram.com/p/ClYeT6rMYva/?igshid=ZmVmZTY5ZGE=

 

 

 

माधुरी दीक्षित के लिए कही दिल की बात

बातचीत के दौरान गोविंदा ने माधुरी दीक्षित को लेकर भी बात की है. उन्होंने कहा, ‘माधुरी दीक्षित मुझे बहुत पसंद हैं. अगर मेरी शादी नहीं हुई होती, तो पक्का उधर देखता. आज के दौर में इतनी अच्छी हीरोइनें कहां देखने को मिलती हैं.’ मालूम हो कि गोविंदा और माधुरी दीक्षित ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘पाप का अंत’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

 

 

 

 

पहली सैलरी से मां के लिए खरीदी साड़ी

इस दौरान गोविंदा (Govinda) ने अपनी सैलरी को लेकर भी खुलासा किया. एक्टर ने बताया कि उन्होंने पहली सैलरी से मां के लिए साड़ी और चेन खरीदी थी. वह अपने गुरु जी से मिले थे. इसके अलावा गोविंदा मंदिर और मस्जिद भी गए थे. फिल्मों में गोविंदा के साथ शक्ति कपूर की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया. आपको जानकर हैरानी होगी कि गोविंदा, शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) के साथ लगभग 42 फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. पिछली बार दोनों सितारे ‘रंगीला राजा’ में नजर आए थे, जो साल 2018 में रिलीज हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!