JanjgirChampa Big News : नारी शक्ति के आगे आखिरकार झुका प्रशासन, 82 वें दिन खत्म हुआ महिलाओं का धरना आंदोलन, अफसरों ने शराब दुकान को बंद करने का दिया आश्वासन

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा ब्लॉक के अर्जुनी गांव में शराब दुकान को हटाने लामबंद नारी शक्ति के आगे आखिरकार प्रशासन झुक गया है और शराब दुकान को बंद करने का आश्वासन दिया है. अर्जुनी गांव की महिलाएं 82 दिन से धरना आंदोलन कर रही थीं. महिलाओं से चर्चा के लिए आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त, अकलतरा तहसीलदार समेत अन्य अधिकारी पहुंचे थे.

 



आपको बता दें, शराब भट्ठी को हटाने के लिए जिले में यह अब तक का सबसे बड़ा आंदोलन था, जिसमें महिलाएं लामबंद थीं और शराब दुकान के सामने ही लगातार प्रदर्शन कर रही थीं. महिलाएं, शराब दुकान के सामने ही डटी हुई थीं और सुबह से रात 9 बजे तक बैठी रहती थी.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

यहां महिलाओं ने दीपावली, देवउठनी पर्व, राज्योत्सव को धरनास्थल में मनाया था और शराब भट्ठी हटाओ हवन भी किया था. बावजूद, अफसरों को महिलाओं के आंदोलन की कोई परवाह नहीं थी. आखिरकार, महिलाओं का आंदोलन रंग लाया और 82 वें दिन शराब दुकान हटाने के आश्वासन के बाद महिलाओं का आंदोलन खत्म हो गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!