Sakti News : 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले अहाता निर्माण का भूमिपूजन जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा ने किया

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा ने घिवरा गांव में 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले आहाता के निर्माण का भूमिपूजन किया.

 



ग्रामीणों ने हर्षोल्लास के साथ विधायक केशव चंद्रा को फूलमाला पहना कर बाजे-गाजे के साथ स्वागत किया. तत्पश्चात बाबा गुरूघासी दास के तैलचित्र की पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया गया.

यहां विधायक केशव चंद्रा ने कहा कि घिवरा गांव के ग्रामीणों की लंबे समय से मांग थी कि जैतखाम के पास अहाता निर्माण कराया जाए, जिसके लिए विधायक निधि से 10 लाख रूपये की स्वीकृति कराई गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

इस मौके पर घिवरा गांव की सरपंच दुलौरीन बाई भारद्वाज, उपसरपंच कृष्णकुमार कश्यप, सचिव तुलसी पटेल, बसपा के जिला अध्यक्ष जीआर बंजारे, मीना बर्मन, रामनरेश कश्यप, कृष्णा कश्यप, गजानंद वर्मा, मानुराम वर्मा, इंद्रराम कुर्रे, चैतराम खांडेकर, रामप्रसाद कुर्रे, फिरतराम दिव्या, राजकुमार बघेल, लतादेवी कश्यप, रामप्यारी मधुकर, श्यामकुंवर, माधव वर्मा, शिव कुमार टंडन कमल दिव्या, नकुल खांडेकर सहित ग्रामीण मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!