तारक मेहता का उल्टा चश्मा में होगी गरबा क्वीन की वापसी, यह एक्ट्रेस निभाएगी…दयाबेन का किरदार

तारक मेहता का उल्टा चश्मा भारतीय टीवी इंडस्ट्री का सबसे पॉपुलर शो रहा है. यह पिछले 14 सालों से लोगों को हंसाते हुए आ रहा है. हालांकि धीरे-धीरे इसकी टीआरपी की रही है क्योंकि इसके सभी किरदार शो छोड़ रहे हैं और उनकी जगह नए किरदार आ रहे हैं. लेकिन फिर भी यह सीरियल लोगों को हंसाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहा है.

 



तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में हर किरदार की अपनी एक अलग पहचान है और हर किसी की अपनी जरूरत है. हर किरदार सबका मनोरंजन करता हुआ नजर आता है. इसी लिस्ट में सबकी फेवरेट दयाबेन भी शामिल है. दयाबेन को गरबा क्वीन के नाम से भी जाना जाता है. यह तो आप लोग जानते ही होंगे कि जब भी कोई खुशी का मौका है तो दयाबेन गरबा करना शुरू कर देती है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

लेकिन पिछले 5 सालों से वह शो में दिखाई नहीं दे रही है. वह मेटरनिटी लीव लेकर शो से बाहर हुई थी लेकिन अभी तक उन्होंने वापसी नहीं की है. सभी लोगों को उनकी काफी याद आती है और उनको काफी मिस भी कर रहे हैं. लेकिन अब एक खबर सामने आ रही है जिसे सुनने के बाद लोगों में खुशी की लहर दौड़ जाएगी.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दया बहन का किरदार निभाएगी ऐश्वर्या शर्मा तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दया बहन का किरदार दिशा वकानी निभा रही थी. लेकिन जब से दयाबेन को छोड़कर गई है तब से लोग उन्हें काफी मिस कर रहे हैं और उनका शो में आने का इंतजार कर रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

लेकिन आपको बता दें कि अब उनको रिप्लेस करने के लिए कई सारे चेहरे सामने आए हैं, इनमें सबसे पहला नाम ‘गुम है किसी के प्यार में’ सीरियल की पाखी का है. इस शो में पाखी का रोल करने वाली ऐश्वर्या शर्मा हरदम सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है.

कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया था. एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा हमेशा अपनी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती है. ऐश्वर्या शर्मा अपने शेयर किए गए वीडियोस में ज्यादातर दया बेन का किरदार निभाते हुए नजर आती है.

इसके साथ ही लोग उनके इस किरदार को काफी पसंद करने लगे हैं. इन वीडियोस पर कई सारे लाइक और कमेंट आते रहते हैं जो उनका मनोबल बढ़ाते हैं. ऐश्वर्या शर्मा का बार-बार यह किरदार निभाना तो इसी तरफ इशारा करता है कि वह दयाबेन के रूप में नजर आ सकती हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
error: Content is protected !!