Janjgir Death : खाना बनाते वक्त महिला आग की चपेट में आई, महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. नैला उपथाना क्षेत्र के सरखों गांव में खाना बनाते वक्त महिला आग की चपेट में आ गई और आग लगने से मौके पर ही महिला बसंती बाई बरेठ की मौत हो गई है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, बसन्ती बाई बरेठ, मिट्टी के चूल्हे में खाना बना रही थी. इसी दौरान वह आग की चपेट में आ गई और उसके शरीर में आग लग गई. शरीर में आग लगने के बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई है. इसके बाद, घटना की सूचना पुलिस को दी गई.

इसे भी पढ़े -  CG News : 20 निष्कासितों की कांग्रेस में घर वापसी, देखिए सूची...

सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है. फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का खुलासा हो पाएगा. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

Related posts:

error: Content is protected !!