JanjgirChampa FIR : खलिहान से 120 बोरी धान की हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज, जांच में जुटी अकलतरा पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के पोड़ीदल्हा गांव के खलिहान में रखे 120 बोरी धान की चोरी हुई है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है. खलिहान में लगे सरफेस तार को काटकर चोर घुसे थे और चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

 



शिकायतकर्ता किसान जयप्रकाश सिंह ने बताया कि धान की मिंजाई कराकर खलियान में 150 बोरी धान रखा था, जिसमें से 120 बोरी धान को बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है. किसान ने यह भी बताया गया कि खलिहान में 3 ओर सरफेस तार और एक ओर दीवार है. खलियान में लगे सरफेस तार को काटकर चोर घुसे थे और चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

यह भी कयास लगाया जा रहा है कि अज्ञात चोरों ने चोरी के लिए वाहन का उपयोग किया होगा, क्योंकि 150 बोरी धान में से सिर्फ 120 बोरी धान की चोरी हुई है और 30 बोरी धान को छोड़ दिया है. साथ ही, वाहन चक्के के निशान भी मिले हैं. फिलहाल, चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है और मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!