Janjgir Arrest : डकैती का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 3 आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने डकैती की घटना को अंजाम देकर डेढ़ साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी का नाम जमुना सेवायक है, जो चाम्पा के कोटाडबरी का रहने वाला है. प्रकरण के अन्य 3 आरोपियों की पहले गिरफ्तारी हो चुकी हैं, वहीं कुछ आरोपी फरार हैं, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

पुलिस के मुताबिक, देवरहा गांव के योगेश राठौर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 अगस्त 2021 की रात्रि उसके घर में अज्ञात व्यक्ति आए और उसे डीजल बेचने के बहाने उठाए. इसके बाद 2 व्यक्ति दीवार कूदकर घर के भीतर घुस गए और योगेश राठौर से मारपीट करते हुए जेवरात, नगद रकम की डकैती की थी.

मामले में 3 आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था, वहीं अन्य आरोपी फरार थे. आज पुलिस ने फरार एक आरोपी जमुना सेवायक को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

Related posts:

error: Content is protected !!