JanjgirChampa Thief : सोलर पंप हुई चोरी, नवागढ़ थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के अमोरा गांव में किसान के खेत में सरकारी योजना के तहत लगे सोलर पंप की चोरी अज्ञात चोरों के द्वारा कर ली गई है. मामले में नवागढ़ पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अमोरा के हेमलाल पटेल ने बताया है कि उसने अपने खेत में सोलर पंप 2020-21 में लगवाया था, जिसकी कीमत 40 हजार रुपए, केबल वायर 7000 हजार रुपए, रस्सी 1500 रुपए कुल कीमत 48 हजार 5 सौ रुपए की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

रिपोर्ट पर नवागढ़ पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है और पतासाजी करने में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!