छत्तीसगढ़: पूर्व सांसद के बेटे और बहू पर पुलिस ने कसा शिकंजा: सरपंच पत्नी ने पति के साथ मिलकर किया PDS के राशन में लाखों का घोटाला, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार.

कांकेर: नक्सल प्रभावित कांकेर जिला में पीडीएस के राशन में लाखों रूपये का घोटाला किये जाने का मामला सामने आया हैं। पुलिस ने इस घोटाले में शामिल गांव की महिला सरपंच और उसके पति को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस की गिरफ्त में आये दंपति पूर्व बीजेपी सांसद के बेटे और बहू हैं, जिन्होने ग्रामीणों के हक के राशन में सेंध लगाकर भ्रष्टाचार किया था। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ हैं।



 

 

 

जानकारी के मुताबिक गरीबों के राशन में घोटाला का ये मामला कांकेर जिला के लारगांव मरकाटोला का हैं। यहां की सरपंच अन्नपूर्णा ठाकुर ने 2017 में सरपंच रहते हुए पीडीएस के 153 क्विंटल चावल, 57 क्विंटल गेंहू, 5 क्विंटल शक्कर, 9 क्विंटल नमक और 9 क्विंटल चना की हेराफेरी कर ग्रामीणों के हक के राशन को बेच दिया था। गरीबों के जिस राशन में घोटाला किया गया उसकी कीमत करीब 7 लाख 21 हजार रुपए आंकी गयी थी। बताया जा रहा हैं कि जब राशन नहीं मिलने की शिकायत ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से की, तब खाद्य विभाग की टीम ने मामले की जांच शुरू करवायी।

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : उत्तम शिक्षा की व्यवस्था करना बहुत बड़ा धर्म का काम है : पूर्व शिक्षा मंत्री, श्री महन्त लाल दास कला एवं विज्ञान महाविद्यालय शिवरीनारायण में विदाई एवं आशीर्वाद समारोह आयोजित

 

 

 

जांच में सरपंच अन्नपूर्णा ठाकुर उसके पति अल्पेश ठाकुर पर राशन की हेराफेरी करने का आरोप सही पाया गया। इसके बाद दोनों के खिलाफ कांकेर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराया गया था। जिसके बाद पति-पत्नी की गिरफ्तारी कांकेर पुलिस ने की है। आपको बता दे कि पुलिस की गिरफ्त में आये दंपति पूर्व बीजेपी सांसद के बेटे और बहू है। लोकसभा सांसद और मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके भाजपा के दिवंगत नेता अघ्घन सिंह ठाकुर की सरपंच बहू और बेटे को राशन दुकान के सामान में हेराफेरी करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया हैं। वहीं इस मामले में एक अन्य आरोपी की पुलिस तलाश कर रही हैं।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के तत्वावधान में सिवनी गांव में आयोजित हुआ 'महिला सम्मेलन'

 

 

आपको बता दे कि वर्ष 2017 में पीडीएस घोटाला करने वाली अन्नपूर्णा ठाकुर वर्तमान में भी लारगांव मरकाटोला की सरपंच हैं। पूर्व सांसद की बहू लगातार दो बार गांव की सरपंच चुनी जा चुकी हैं। सिटी कोतवाली प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि इस प्रकरण में खाद्य विभाग ने जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत कर अपराध दर्ज करवाया है। जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 3, 7 ईसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के सरपंच चंद्र कुमार सोनी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं को श्रीफल देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!