Janjgir RoadBlock : भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के नेतृत्व में चक्काजाम किया गया

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के बीटीआई चौक में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के नेतृत्व में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में चक्काजाम किया गया. इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की.

 



इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि नक्सलियों ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की हत्या की है, यह सब छग की कांग्रेस सरकार के संरक्षण में हो रहा है. केवल भाजपा के नेता और कार्यकताओं की हत्या क्यों हो रही है. भाजपा ने नक्सलियों के खिलाफ हमेशा मोर्चा खोला है, लेकिन कांग्रेस की सरकार नक्सलियों पर लगाम नहीं लगा पा रही है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

Related posts:

error: Content is protected !!