Janjgir Big News : चलती बाइक में लगी भीषण आग, जान बचाकर भागा बाइक सवार, आग लगने के बाद सड़क पर लगी रही लोगों की भीड़, मौके पर मची रही अफरातफरी, फिर..

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के शासकीय टीसीएल कॉलेज के सामने चलती बाइक में भीषण आग लग गई. आग लगने के बाद बाइक में सवार दिनेश विश्वकर्मा जान बचाकर भागे. बाइक में आग लगने के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई थी और मौके पर अफरा-तफरी मची रही. बाद में, पुलिस की फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और बाइक में लगी आग पर काबू पाया.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

खोखरा गांव निवासी बाइक सवार दिनेश विश्वकर्मा ने बताया कि बाइक से वे जांजगीर आए थे और अकेले अपने गांव खोखरा लौट रहे थे. वे जांजगीर के टीसीएल कॉलेज के पास पहुंचे थे, तभी बाइक में अचानक आग लग गई. आग लगते ही उसने बाइक को छोड़कर भागा.

इसके बाद बाइक की आग भीषण हो गई और बाइक पूरी तरह जल गई. सूचना पर पुलिस की फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बाइक की आग को बुझाया. इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!