Janjgir Fire Big News : शिक्षक-शिक्षिका के घर में लगी आग, किचन के अलावा डायनिंग रूम और टॉयलेट में लगी आग, आगजनी से फ्रीज, AC और मॉड्यूलर किचन जलकर राख

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के वार्ड 7 में शिक्षक डीएल सोनवानी और शिक्षिका रोशनी सोनवानी के घर में आग लग गई. आगजनी से किचन पूरी तरह जल गया, वहीं डायनिंग रूम और टॉयलेट में आग लगी है. आग से फ्रीज, AC भी जल गया है. फिलहाल, आग कैसे लगी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है.

 



दरअसल, जांजगीर के वार्ड 7 में शिक्षक डीएल सोनवानी और शिशिका रोशनी सोनवानी का घर है, जहां सुबह आग लग गई. जब आग लगी तो शिक्षिका रोशनी सोनवानी, घर में अकेली थी. उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन किचन से आग तेजी से फैली. बाद में, मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया गया, तब तक किचन पूरी तरह जल गया था. साथ ही, डाइनिंग रूम, टॉयलेट में भी आग पहुंची है, जिससे AC भी जल गया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

आगजनी से शिक्षक-शिक्षिका को बड़ा नुकसान हुआ है. 6 माह पहले मॉड्यूलर किचन बनाया गया था, वह पूरी तरह से जल गया है. शिक्षक डीएल सोनवानी ने बताया कि उनकी पत्नी सुबह घर में थी, तभी अचानक आग लग गई. आगजनी से किचन, डायनिंग रूम और टॉयलेट में आग लगी है. आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!