पाकिस्तान की सबसे बड़ी ‘वेश्या मंडी’ पर फिल्म बना रहे है भंसाली, दिल जीत लेगा पहला लुक

मुंबई. संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज हीरामंडी को लेकर सुर्खियों में है। इस सीरीज में संजय तवायफों के बारें में बताएंगे। सीरीज की कहानी देश के विभाजन से पहले लाहौर की हीरा मंडी में घटित होने वाली है। हीरा मंडी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।आज मेकर्स ने हीरामंडी से सभी एक्ट्रेस का लुक शेयर किया है। इस सीरीज में मनीषा कोईराला, रिचा चड्डा, अदिति राव हैदरी और सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारे दिखाई देने वाले है। सभी कलाकारों का पहला लुक काफी इंप्रेसिव है।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

संजय अपने हर प्रोजेक्ट को बड़ी भव्यता के साथ बनाते है। ऐसे में इस सीरीज से फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें है। सीरीज में तवायफों के निजी जीवन और उनके संघर्ष के बारें में दिखाया जाएगा। पाकिस्तान के शहर लाहौर के बादशाही मस्जिद के पास हीरामंडी है। यहां कभी बहुत रौनक रहती थी लेकिन बदलते वक्त के साथ यहां के हाव-भाव भी बदल गए। आजादी से पहले जब पाकिस्तान और भारत एक ही हुआ करते थे उस समय से ही हीरामंडी है और उस समय यहां मुगलों का राज हुआ करता था।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
error: Content is protected !!