JanjgirChampa Thief : सूने घर में हुई 1 लाख 25 हजार की चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज, बम्हनीडीह पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के सोंठी गांव के एक घर में चोरी का मामला सामने आया है. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ IPC की धारा 380 और 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



रिपोर्ट में भानमती साहू ने पुलिस को बताया है कि वह शादी में गांव गई हुई थी और घर में उसकी सास और ससुर घर में थे और घर का ताला लगाकर सबरिया डेरा के घर में सोने के लिए चले गए थे, जब सुबह घर आए तो देखा क़ि घर के दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था और दरवाजा खुला था.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

इसके बाद, उसके ससुर ने उसे फोन कर बताया. तब भानमती घर आई तो देखी कि घर की अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात कीमती लगभग 1 लाख 10 हजार रुपए एवं नगदी रकम 15 हजार रूपए को कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

मामले की रिपोर्ट पर बम्हनीडीह पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!