शहीद जवान की पत्नी ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिया योगदान, CM ने कहा, ‘मैं निःशब्द हूं और उन्हें सलाम करता हूं’

रायपुर. बस्तर के शहीद जवान उपेन्द्र साहू की पत्नी श्रीमती राधिका साहू ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में 10 हजार रूपए की सहयोग राशि जमा की है. शहीद जवान उपेन्द्र साहू, एक महीने पहले बस्तर में पूरी बहादुरी से नक्सलियों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे. शहीद की पत्नी श्रीमती राधिका साहू ने खुद बस्तर पुलिस अधीक्षक के पास जाकर यह राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष के नाम से जमा की और कहा कि अगर आज मेरे पति होते तो वो भी यही करते। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद जवान की पत्नी श्रीमती राधिका साहू के इस जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि इस सहयोग के लिए मैं निःशब्द हूं और उन्हें सलाम करता हूं.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : जनजाति गौरव दिवस मनाने भाजपा संगठन ने नेताओं को जिम्मेदारी दी, इन 11 नेताओं को बनाए गए समन्वयक, संयोजक और सदस्य... देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!