कांग्रेस ने बदला अपना संविधान: मिलेगी सिर्फ पार्टी की डिजिटल सदस्यता, CWC में महिला-युवाओं समेत इन्हें आरक्षण

छत्तीसगढ़ में जारी कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन में पार्टी संविधान में कई बड़े बदलाव किए हैं। इसके तहत अब कांग्रेस में सिर्फ डिजिटल तौर पर सदस्यता दी जाएगी और डिजिटल रिकॉर्ड ही रखे जाएंगे। इसके अलावा पार्टी की कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) में पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग, महिलाओं, युवाओं और अल्पसंख्यकों के लिए 50 फीसदी आरक्षण का एलान किया गया है। इसी के साथ कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों की संख्या में भी इजाफा करने का फैसला हुआ है। अब इसके सदस्यों की संख्या 25 से बढ़ाकर 35 कर दी गई है।

 



इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

इससे पहले कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अधिवेशन को संबोधित किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज मैं गौरवशाली महसूस कर रहा हूं। बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज देश में चारो तरफ नफरत का माहौल। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि हम सभी उस गौरवशाली विरासत की नुमाइंदगी कर रहे हैं, जिसे- महात्मा गांधी जी, पंडित नेहरू जी, सुभाष चंद्र बोस जी, सरदार पटेल जी, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद जी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी, सरोजिनी नायडू जी, इंदिरा जी, राजीव जी ने अपने समर्पण से सींचा है।

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

प्रियंका गांधी का हुआ जोरदार स्वागत
कांग्रेस पार्टी का 85वां अधिवेशन छत्तीसगढ़ के रायपुर में चल रहा है। इसमें शामिल होने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज रायपुर पहुंची। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

Related posts:

error: Content is protected !!