Malkharoda News : सरपंच दिलदार खूंटे की पहल से बड़ेमुड़पार गांव हुआ CCTV युक्त, 11 चौक-चौराहों और स्कूलों में लगे CCTV कैमरा, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

मालखरौदा. बड़ेमुड़पार गांव में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है. जनपद सदस्य निधि एवं सरपंच दिलदार खूंटे के प्रयास से गांव के समस्त चौक-चौराहों एवं स्कूल परिसरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.

 



ग्राम की सुरक्षा, बच्चों की सुरक्षा, सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी तथा असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है. सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से गांव के प्रमुख स्थानों एवं स्कूल परिसरों पर निगरानी रखी जाएगी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और ग्रामीणों में सुरक्षित वातावरण का विश्वास बढ़ेगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Accident : कोयला से भरा तेज रफ्तार ट्रेलर पलटा और तालाब में घुसा, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान...

सरपंच दिलदार खूंटे ने कहा कि ग्राम विकास के साथ ग्राम सुरक्षा भी उनकी प्राथमिकता है. इसी सोच के तहत पूरे गांव को सीसीटीवी की निगरानी में लाया गया है.

इन 11 स्थानों पर लगे कैमरे –
1. अटल चौक, केनाभाटा मोहल्ला
2. पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला परिसर व पंचायत भवन
3. समलाई तालाब, आम पेड़ के पास
4. सतनाम चौक, बिहारी लाल धीरहे के घर के पास
5. राजेश जाटवर के घर के पास, भाटापारा
6. हाई स्कूल परिसर
7. जियो दुकान के पास, पैट्रू तालाब की ओर
8. बाजार चौक, कुश्यारीडीह मोहल्ला
9. पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला परिसर, तुलसीडीह
10. अंबेडकर चौक, तुलसीडीह
11. बीच बस्ती, गणेश मंदिर के पास, तुलसीडीह

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Arrest : आरक्षक की पत्नी से डरा-धमकाकर 11 सौ रुपये वसूलने वाली 2 महिला सहित 3 आरोपियों को शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार किया, खुद को किन्नर बताते पहुंची थी दोनों आरोपी महिलाएं, फिर आरक्षक की पत्नी से इस तरह की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

कैमरे लगने के बाद ग्रामवासियों ने जनपद सदस्य शौखिन बिहारी लाल धीरहे का भी आभार जताया है. ग्रामीणों का कहना है कि इस पहल से गांव में सुरक्षा का माहौल बनेगा और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगेगी.

इसे भी पढ़े -  समावेशी शिक्षा से सशक्त होगा शिक्षण, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी में दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न

Related posts:

error: Content is protected !!