JanjgirChampa Big News : घर में शार्ट सर्किट से लगी आग, चपेट में आई 3 माह की मासूम बच्ची, अस्पताल में हुई मौत

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ ब्लॉक के केरा गांव में मिट्टी वाले घर के रूम में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से 3 माह की मासूम बच्ची आग की चपेट में आने से वह पूरी तरह से जल गई थी, जिसे परिजन आनन-फानन में केरा के अस्पताल लेकर गए थे. वहां से जांजगीर के अस्पताल ले जाया गया. यहां डॉक्टर ने 3 माह की मासूम बच्ची को बर्न यूनिट में इलाज के ले जाया गया, जहां कुछ ही देर में डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया.



इसे भी पढ़े -  CG Crime News: देर रात पति ने की ऐसी डिमांड, नहीं मानी पत्नी तो उतार दिया मौत के घाट, वारदात की वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप

मिली जानकारी के अनुसार, केरा गांव के लव धीवर की 3 माह की मासूम बेटी ख्याति, घर के रूम में सोई हुई थी. बच्ची की मां, बड़ी मां किचन में खाना बना रहे थे. बाकी सदस्य घर के हाल में थे, वहीं उसके पिता दुकान गए हुए थे. अचानक से रूम में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई.

इससे 3 माह की मासूम बच्ची आग की चपेट में आने से पूरी तरह से जल गई. उसे इलाज के लिए गांव का अस्पताल ले जाया गया. वहां से बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, जहां इलाज के दौरान 3 माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई. इससे परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है.

इसे भी पढ़े -  Koriya Police Transfer : टीआई, SI, ASI समेत 69 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SP ने जारी किया आदेश...

error: Content is protected !!