छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : होली की खुशी मातम में बदली, एनीकट में डूबने से 2 बच्चों की मौत

पेंड्रा. गौरेला क्षेत्र के लालपुर गांव के तोकपुर हर्राटोल टिपान नदी के एनीकट में नहाने गए 2 बच्चों की डूबने से मौत हो गई है. होली त्योहार मनाने के बाद बच्चों की टोली एनीकट में नहाने गए थे. नहाते वक्त 2 बच्चे निखिल राठौर ( 13 वर्ष ) और राहुल प्रजापति ( 14 वर्ष ) गहराई में चले गए, जिससे दोनों की डूबने से मौत हो गई. अन्य बच्चों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों बच्चे गहराई में चले गए थे.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : CM विष्णुदेव साय का 19 नवंबर को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल...

घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चे के शव को बाहर निकाला गया है. इस खबर के बाद से ही गांव में मातम पसर गया है और होली की खुशी एक झटके में खत्म हो गई है. हादसे के बाद परिजन सदमे में हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Fraud Arrest : आधे दाम में छड़ दिलाने के नाम पर 4 लाख रुपये की ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, नवागढ़ पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!