Sakti News : भोथिया तहसील बनने पर ग्रामीणों ने जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा को लड्डू से तौला, तहसील बनने पर ग्रामीणों में दिखी खुशी

सक्ती. जैजैपुर ब्लॉक के भोथिया के तहसील बनने पर ग्रामीणों ने जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा को लड्डू से तौला है. इस दौरान ग्रामीणों में खुशी देखी गई. यहां ग्रामीणों ने गाजे-बाजे एवं कर्मा पार्टी के द्वारा नृत्य करते हुए हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया.

 



विधायक केशव चंद्रा ने सर्वप्रथम गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पूजा-अर्चना की. तत्पश्चात मंचीय कार्यक्रम प्रारंभ हुआ. इसके बाद, तहसील बनाने के लिए आंदोलन एवं पदयात्रा में विशेष सहयोग प्रदान करने वाले ग्रामीणों का पुष्पमाला पहना कर सम्मान किया गया, तत्पश्चात ग्रामीणों ने विधायक केशव चंद्रा को लड्डू से तौला.

यहां विधायक केशव चंद्रा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल को धन्यवाद देते हुए कहा कि भोथिया को तहसील बनाने ग्रामीणों की काफी लंबे समय से मांग थी. पिछले 22 साल से यहां उपतहसील खुला हुआ है. भोथिया को तहसील बनाने के लिए पूर्व में दो बार भोथिया से जांजगीर तक पदयात्रा की गई थी. कई आंदोलन भी किए गए थे. अभी सरकार ने भोथिया को तहसील बनाने के लिए बजट में सम्मिलित किया है. यह हम सब के लिए गौरव की बात है. इस मौके पर भोथिया और क्षेत्र के ग्रामीणों ने आमंत्रित किया और सम्मानित करने का फैसला किया, इसके लिए वे हमेशा ऋणी रहेंगे. विधायक केशव चन्द्रा ने भोथिया को तहसील बनाने में योगदान देने वालों का धन्यवाद दिया.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

इस दौरान बसपा के जिलाध्यक्ष जीआर बंजारे, जिला प्रभारी मनहरण मनहर, विधायक प्रतिनिधि राधेश्याम चंद्रा, नगर पंचायत जैजैपुर के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र चंद्रा, रमेश चंद्रा, मनोज साहू, भोथिया गांव की सरपंच कौशिल्या बाई चंद्रा, नंदेली गांव के सरपंच प्रतिनिधि यागेन्द्र चंद्रा, सिरली सरपंच बुद्धेश्वर साहू, सलनी गांव के सरपंच टंकेश्वर चंद्रा, बोड़सरा गांव के सरपंच जितेंद्र चंद्रा, लोहराकोट गांव के सरपंच प्रतिनिधि गणेशराम लहरे, झालरौंदा गांव के सरपंच प्रतिनिधि लालजी चंद्रा, भोथीडीह गांव के सरपंच प्रतिनिधि रोहित चंद्रा, डोंगिया गांव के सरपंच प्रतिनिधि सौखीलाल भारद्वाज, चिखलरौंदा सरपंच प्रतिनिधि गेंदसिंह गबेल, अरुण महिलांगे सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चक्रवात और बारिश को देखते हुए कल 30 अक्टूबर को भी जिले के स्कूल बंद रहेंगे, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!