JanjgirChampa News : शिवरीनारायण में नपं अध्यक्ष अंजनी मनोज तिवारी के द्वारा महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण के महानदी तट के पास स्थित सत्संग भवन में नपं अध्यक्ष अंजनी मनोज तिवारी के द्वारा महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र की अनेक समाज की महिलाएं, युवतियां शामिल हुईं. यहां एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और बधाई दी.

 



शिवरीनारायण नगर पंचायत की अध्यक्ष अंजनी मनोज तिवारी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी हैं. पहले की तुलना में अब काफी जागरूकता आई है. नारी शक्ति, कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़कर काम कर रही हैं और जिम्मेदारी संभाल रही हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Bamhandih News : बम्हनीडीह में होगी अनिरुद्धाचार्य महाराज जी की भागवत कथा, जयपुरिया परिवार द्वारा 7 दिवसीय कथा का 13 से 19 सितंबर तक कराया जा रहा आयोजन, विशेष प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम और भव्य झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र...

कार्यक्रम में आई सभी महिलाओं ने उत्साह के साथ नाचते-गाते, एक-दूसरे को रंग लगाते हुए होली मिलन समारोह का आनंद लिया.

error: Content is protected !!