इस हीरो से डर गए थे Rajesh Khanna, पहली ही फिल्म से रातोंरात मिली सक्सेस लेकिन फिर…

Vijay Arora Life Facts: टीवी सीरियल रामायण में ‘मेघनाद’ का किरदार निभाने वाले विजय अरोड़ा (Vijay Arora) भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनसे जुड़े किस्से आज भी मौजूद हैं. विजय से जुड़ा ऐसा ही एक किस्सा आज हम आपको सुनाने जा रहे हैं. विजय अरोड़ा ने 1972 में आई फिल्म ‘जरुरत’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. वहीं, 70 के दशक में उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, इन्हीं में से एक फिल्म थी ‘यादों की बारात’, जिसने विजय को रातों रात पॉपुलर बना दिया था. फिल्म ‘यादों की बारात’ में विजय की जोड़ी जीनत अमान के साथ बनी थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

 

 

 

विजय की रोमांटिक हीरो की छवि बनती देख घबरा गए थे राजेश खन्ना

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ‘यादों की बारात’ की सफलता के बाद विजय को एक संभावित रोमांटिक हीरो के तौर पर देखा जाने लगा था. ऐसा समझा जाता था कि विजय आगे चलकर इंडस्ट्री के एक चोटी के स्टार बनेंगे और कहते हैं इसी बात से राजेश खन्ना को जलन तक होने लगी थी. आपको बता दें कि विजय ने राजेश खन्ना के साथ ‘रोटी’, ‘सौतन’, ‘निशान’ जैसे फिल्मों में काम भी किया था.

 

 

 

फिल्मों की जगह टीवी सीरियल से मिली पहचान

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

विजय ने अपने करियर में 100 से अधिक फिल्मों में काम किया था लेकिन उन्हें वैसी सफलता नहीं मिली जिसकी उन्हें उम्मीद थी. इस बीच रामानंद सागर जब टीवी सीरियल रामायण बना रहे थे तब उन्होंने मेघनाद के रोल के लिए विजय को चुना था. मेघनाद का रोल विजय ने इस शानदार तरीके से निभाया कि आज भी दर्शक उन्हें इस रोल की वजह से याद करते हैं. कहा जा सकता है कि विजय की 100 फिल्मों पर एक मेघनाद का रोल भारी पड़ा था. बहरहाल, लंबी बीमारी के चलते मात्र 62 साल की उम्र में विजय यह दुनिया छोड़कर चले गए थे.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!