ट्रेन टिकट चेक करने वाले TTE और TC को एक मत समझें, दोनों में है बड़ा अंतर, दूर करें कंफ्यूजन

नई दिल्ली. ट्रेन में यात्रा के दौरान अक्सर कुछ पैंसेजर टीटीई या टीसी से घबराते हैं क्योंकि इनका काम टिकट की जांच करना और बिना टिकट यात्रा करने वाले मुसाफिरों पर जुर्माना लगाना होता है. रेलवे के इस अधिकारी को कुछ लोग टीटी या टीसी के नाम से बुलाते हैं और उन्हें लगता है कि ये दोनों एक ही हैं लेकिन ऐसा नहीं है. टीटीई और टीसी दोनों अलग-अलग पोस्ट है और इनके अधिकार भी अलग होते हैं.

 



 

 

टीटीई और टीसी दोनों का मूल काम टिकट चेक करना ही होता है लेकिन तौर-तरीकों में बड़ा फर्क होता है. अगर आप अब तक यही समझते आए हैं कि टीटीई और टीसी एक है तो इस बात को दिमाग से निकाल दें. आइये आपको बताते हैं आखिर इन दोनों अधिकारियों में क्या अंतर है?

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जनता के जनादेश को स्वीकार करे कांग्रेस, संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाना बंद करे : कवि शरण वर्मा

 

 

 

ट्रेन के अंदर आता TTETTE यानी ट्रैवल टिकट एग्जामिनर (Travel Ticket Examiner) रेलवे का यह कर्मचारी प्रीमियम ट्रेन से लेकर मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के अंदर यात्रियों के टिकट चेक करता है. टीटीई का मूल काम यात्रा करने वाले पैसेंजर्स की पहचान करना, आईडी और सीट से जुड़ी जानकारी चेक करना होता है. ये हमेशा काल कोर्ट पहने हुए नजर आते हैं और इनके कोर्ट पर लगे बैच पर TTE स्पष्ट रूप से लिखा होता है. टीटीई की सारी गतिविधियां ट्रेन के अंदर होती है.

 

 

स्टेशन पर टिकट के लिए टोकने वाला TCटीटीई की तरह टीसी का काम भी टिकट चेकर करना होता है लेकिन अधिकारों में अंतर होता है. जहां टीटीई ट्रेन के अंदर टिकट चेक करते हैं तो वहीं टीसी (Ticket Collector) प्लेटफॉर्म पर टिकट की जांच करते हैं. TC यानी टिकट कलेक्टर ज्यादातर प्लेटफॉर्म पर टिकट चेक करते पाए जाते हैं और कई बार ये स्टेशन के गेट पर खड़े होकर टिकट चेक करते हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि और दीपावली से पहले सक्ती नगर की प्रमुख प्रतिमाओं का होगा कायाकल्प, नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने शुरू कराया जीर्णोद्धार कार्य

 

 

टीटीई और टीसी दोनों की भूमिका और अधिकार अलग-अलग होते हैं. वहीं, नियमों के अनुसार ट्रेन में देर रात टीटीई यात्रियों को टिकट दिखाने के लिए परेशान नहीं कर सकते हैं. टीटीई को एक तय समय से पहले टिकट चेक करने होते हैं.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : नगर पंचायत शिवरीनारायण के वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद अंकुर गोयल ने महानदी की बाढ़ से प्रभावित लोगों से की मुलाकात, उनकी समस्या और परिस्थितियों का लिया जायजा

Related posts:

error: Content is protected !!