Janjgir Big News : तेज रफ्तार सोल्ड बोलेरो ने 5 वर्षीय बच्चे को ठोकर मारी, जिला अस्पताल पहुंचने पर बच्चे की हुई मौत

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के धाराशिव गांव में तेज रफ्तार सोल्ड बोलेरो ने 5 वर्षीय सुजीत सूर्यवंशी को ठोकर मार दी और घटना के बाद बच्चे को घटनाकारित वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई है.

 



घटना के बाद से जिला अस्पताल में वाहन छोड़कर आरोपी ड्राइवर फरार हो गया है. बच्चे की मौत के बाद से परिजन सदमें में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है. मामले की सूचना के बाद पुलिस जांच कर रही है.मिली जानकारी के अनुसार, 5 वर्षीय सुजीत सूर्यवंशी, घर के पास की दुकान से सामान लेकर लौट रहा था, तभी मेंहदा गांव की ओर से आ रही तेज रफ्तार न्यू बोलेरो गाड़ी के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बच्चे को ठोकर मार दी. इससे बच्चा दूर छिटक गया. घटना के बाद परिजन और बोलेरो चालक, घायल बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई है.

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

घटना के बाद से परिजन सदमे में है. घटना की सूचना पुलिस को दी गई है. घायल बच्चे को जिला अस्पताल पहुंचाने के बाद घटनाकारित गाड़ी को छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है और आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!