Kharod Accident Death : खरौद की मंडी के पास धुंध की वजह से बेकाबू ट्रैक्टर पलटा, सड़क पर कूदा ड्राइवर, सिर में गंभीर चोट आने से ड्राइवर की हुई मौत

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के खरौद की मंडी के पास धुंध की वजह बेकाबू ट्रैक्टर पलट गया और सड़क पर कूदने के बाद ड्राइवर के सिर पर गम्भीर चोट लगी. हादसे में ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई है. मृतक ड्राइवर का नाम करण कश्यप है, जो लोहर्सी गांव का रहने वाला था. मामले में शिवरीनारायण पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

दरअसल, लोहर्सी गांव का चालक करण कश्यप, ट्रैक्टर में रेत लेकर शिवरीनारायण की ओर से आ रहा था. इस दौरान खरौद की मंडी के पास ट्रैक्टर पहुंचा था कि धुंध में ट्रैक्टर सड़क से नीचे उतरकर पलट गया. इस दौरान सड़क पर ड्राइवर कूदा तो उसके सिर पर गम्भीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना के बाद मौके पर शिवरीनारायण पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : डिप्टी सीएम अरुण साव का आज 5 नवम्बर को दौरा कार्यक्रम...

Related posts:

error: Content is protected !!