Dongargarh news: 8001 ज्योति कलश से जगमगाई मां बम्लेश्वरी की नगरी, विदेशों से भी लोगों ने प्रज्वलित की मनोकामना ज्योत

डोंगरगढ़। मां बम्लेश्वरी मंदिर में आस्था की ज्योत प्रज्वलित की गई। शक्ति की भक्ति का पर्व नवरात्र पर्व की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्र के पहले दिन कल देर रात 11.35 बजे शुभ मुहूर्त पर मां बम्लेश्वरी मंदिर में माता के भक्तो की आस्था की ज्योत प्रज्वलित की गई।

 



मां बमलेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति से मिली जानकारी के अनुसार, नीचे स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में 701 तथा ऊपर स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में 8001 ज्योति कलश स्थापित किए गए है, जिसमें से भारत समेत कनाडा, ऑस्ट्रेलिया के लोगो की भी मनोकामना ज्योत प्रज्वलित की गई है। इसके अलावा प्रदेश के सांसद,विधायको के नाम से भी घट स्थापना की गई है।

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!